संदेश

मार्च, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

ग्लोबल फूड वेस्टेज रिपोर्ट 2024

 ग्लोबल फूड वेस्टेज रिपोर्ट 2024 संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) ने 27 मार्च 2024 को ‘फूड वेस्ट इंडेक्स रिपोर्ट 2024(खाद्य अपशिष्ट सूचकांक रिपोर्ट)’ जारी की है।  यह रिपोर्ट दुनिया भर में भोजन की बर्बादी का डेटा प्रस्तुत करती है। खाद्य अपशिष्ट सूचकांक रिपोर्ट भोजन की बर्बादी के बारे में जागरूकता बढ़ाने और सतत विकास लक्ष्य (SDG) 12.3, जिसका लक्ष्य 2030 तक विश्व खाद्य बर्बादी को आधा करना है, को प्राप्त करने के लिए संयुक्त राष्ट्र का एक प्रयास है। यह संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम द्वारा तैयार तीसरी खाद्य अपशिष्ट सूचकांक रिपोर्ट है। तीसरी खाद्य अपशिष्ट सूचकांक रिपोर्ट 2024 की मुख्य विशेषताएं रिपोर्ट के मुताबिक 2022 में दुनिया भर में खाने योग्य उपलब्ध अनुमानित 1.05 बिलियन मीट्रिक टन या 19 प्रतिशत भोजन कचरे में फेंक दिया जाता है । यह बर्बादी तब हो रही है  जब  दुनिया में 783 मिलियन लोग भूखे रहते हैं और मानवता के  एक तिहाई हिस्से को खाद्य असुरक्षा का सामना करना पड़ता है। भारत में हर वर्ष करीब 6.88 करोड़ टन भोजन बर्बाद कर दिया जाता है। वैश्विक स्तर पर खाद्य पदार्थों की जो बर्बाद

वैश्विक जलवायु रिपोर्ट 2024

 स्टेट ऑफ़ द ग्लोबल क्लाइमेट रिपोर्ट (वैश्विक जलवायु रिर्पोट)2024 विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) ने वैश्विक जलवायु की स्थिति पर अपना वार्षिक आकलन जारी किया है। 23 मार्च को विश्व मौसम विज्ञान दिवस से पहले, 19 मार्च 2024 को स्टेट ऑफ़ द ग्लोबल क्लाइमेट रिपोर्ट जारी की गई थी। रिपोर्ट के अनुसार 2023 को स्पष्ट तौर पर सबसे गर्म वर्ष घोषित किया गया है। 2023 में ग्रीनहाउस गैस के स्तर, सतह के तापमान, समुद्र की गर्मी और अम्लीकरण, समुद्र के स्तर में वृद्धि, अंटार्कटिक समुद्री बर्फ के नुकसान और ग्लेशियर के पीछे हटने के रिकॉर्ड टूट गए है। WMO की रिपोर्ट के अनुसार 2023 में  वैश्विक औसत सतह के पास का तापमान पूर्व-औद्योगिक आधार रेखा से 1.45 डिग्री सेल्सियस (± 0.12 डिग्री सेल्सियस की अनिश्चितता के मार्जिन के साथ) था। यह रिकॉर्ड पर दस साल की सबसे गर्म अवधि थी। वैश्विक जलवायु स्थिति रिपोर्ट के महत्वपूर्ण बिंदु • ग्लेशियर रिट्रीट एवं अंटार्कटिक सागर बर्फ हानि में तीव्रता • चरम मोसमिया घटनाओं की आवृत्ति और तीव्रता में वृद्धि • चरम जलवायु स्थिति के कारण आर्थिक हानि • जलवायु परिवर्तन के कारण उत्पन खाद्

विश्व वायु गुणवत्ता रिपोर्ट (IQAir) और वायु गुणवत्ता जीवन सूचकांक (AQLI)

चित्र
 विश्व वायु गुणवत्ता रिपोर्ट  IQAir द्वारा तैयार की गई विश्व वायु गुणवत्ता रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2022 में PM2.5 के स्तर के मामले में दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में  दिल्ली चौथे स्थान पर है। वर्ष 2022 में वार्षिक औसत PM2.5 स्तरों के आधार पर, 39 भारतीय शहर ('दिल्ली' और 'नई दिल्ली' सहित) विश्व के शीर्ष 50 सबसे प्रदूषित शहरों में शामिल हैं। PM2.5 एक प्रकार का वायुमंडलीय कण है, PM2.5 कण इतने छोटे होते हैं कि वे फेफड़ों में गहराई तक प्रवेश कर सकते हैं और यहां तक कि रक्तप्रवाह में भी प्रवेश कर सकते हैं तथा PM2.5 के लंबे समय तक संपर्क में रहने से फेफड़ों का कैंसर, हृदय रोग एवं अन्य स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। IQAir, स्विस वायु गुणवत्ता प्रौद्योगिकी कंपनी है जो दुनिया भर में सरकारों और अन्य संस्थानों एवं संगठनों द्वारा संचालित निगरानी स्टेशनों के डेटा के आधार पर वार्षिक विश्व वायु गुणवत्ता रिपोर्ट तैयार करती है। वर्ष 2022 की रिपोर्ट 7,323 शहरों और 131 देशों के PM2.5 डेटा पर आधारित है। वर्ष 2022 में 131 देशों में भारत आठवें स्थान पर रहा। रिर्पोट के अनुसार चाड

शिक्षित युवा, अशिक्षित युवाओं के मुकाबले अधिक बेरोजगार : भारत रोजगार रिपोर्ट 2024

 भारत रोजगार रिपोर्ट 2024: युवा शिक्षा, रोजगार और कौशल  "भारत रोजगार रिपोर्ट 2024: युवा शिक्षा, रोजगार और कौशल" मानव विकास संस्थान (IHD ) और अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक संगठन (ILO) द्वारा तैयार की गई है। यह भारत रोजगार रिपोर्ट का तीसरा संस्करण है। भारत रोजगार रिपोर्ट 2024 भारत में उभरते आर्थिक, श्रम बाजार, शैक्षिक और कौशल परिदृश्यों और पिछले दो दशकों में हुए बदलावो के संदर्भ में युवा रोजगार की चुनौती की जांच करती है। यह मुख्य रूप से राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षणों के आंकड़ों, आवधिक श्रम बल के विश्लेषण पर आधारित है। इस रिपोर्ट में भारत में रोजगार और बेरोजगारी की स्थिति के बारे में बात की गई है। रिपोर्ट के अनुसार भारत में 2000 से 2019 तक युवा रोजगार और अल्प रोजगार में वृद्धि हुई है पर देश में शिक्षित युवाओ में, अशिक्षित युवाओं के मुकाबले अधिक बेरोजगारी हैं। भारत में कुल बेरोजगार लोगों में से 83% युवा है। माध्यमिक उच्च शिक्षा प्राप्त बेरोजगार युवा 2000 में 35.2% थे जो 2022 में 65.7% हो गए हैं अतः भारत में शिक्षित बेरोजगारो की संख्या बड़ी है।  रिपोर्ट के अनुसार 2018 से पहले विभिन्न अवधिय

मानव विकास रिपोर्ट (2023- 24), भारत की रैंकिंग में हुआ सुधार

चित्र
 मानव विकास रिपोर्ट 2023-24 13 मार्च 2024 को संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम द्वारा मानव विकास रिपोर्ट 2023-24 जारी कर दी गई है। यह रिपोर्ट 2022 में एकत्र किए गए आंकड़ों के आधार पर एचडीआई मूल्यों की गणना करती है।  संयुक्त राष्ट्र मानव विकास सूचकांक में भारत की रैंकिंग में पिछले साल के मुकाबले एक पायदान का सुधार आया है। भारत वैश्विक मानव विकास सूचकांक में 134वें स्थान पर है, जबकि स्विट्जरलैंड (0.967 अंक) पहले स्थान पर है।  मानव विकास रिपोर्ट 2023-24 का शीर्षक 'ब्रेकिंग द ग्रिडलॉक: रीइमेजिनिंग कोऑपरेशन इन ए पोलराइज्ड वर्ल्ड' है। बड़ी अर्थव्यवस्थाओं का स्कोर - यूएसए (0.927), यूके (0.889), जापान (0.878), रूस (0.821) है। जबकि डेमोक्रेटिक पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ कोरिया (उत्तर कोरिया) और मोनाको को सूचकांक में शामिल नहीं किया गया है। मानव विकास रिपोर्ट परिचय मानव विकास रिपोर्ट, संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) द्वारा प्रकाशित की जाती है। यह वर्ष 1990 से प्रकाशित की जा रही है। इसका उद्देश्य किसी देश के विकास का आकलन करने के लिए लोगों और उनकी क्षमताओं को अंतिम मानदंड मानना है , न कि स

संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार 2024

 संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार 2024 6 मार्च, 2024 को दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार प्रदान किये गए। इस साल 6 प्रतिष्ठित कलाकारों को संगीत नाटक अकादमी फेलोशिप प्रदान की गई है और 94 कलाकारों को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार मिले हैं, यह पुरस्कार 2022-23 के लिए मिले हैं  पहली बार यह पुरस्कार 1952 में दिए गए थे।संगीत, नृत्य, थिएटर और नाटक से जुड़े कलाकारों के लिए संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार एक बड़ा सम्मान है।   केंद्रीय संगीत नाटक अकादमी   प्रतिवर्ष अकादमी रत्न/ फ़ेलोशिप, संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार और उस्ताद बिस्मिल्लाह खान (दिवंगत शहनाई वादक के नाम पर) युवा पुरस्कार के लिए कलाकारों का चयन करती है। अकादमी फेलो के सम्मान में तीन लाख रुपये की नकद राशि, ताम्रपत्र और अंगवस्त्रम दिया जाता है, जबकि अकादमी पुरस्कार के तहत ताम्रपत्र और अंगवस्त्रम के अलावा एक लाख रुपये की नकद राशि दी जाती है।   संगीत नाटक अकादमी रत्न/फेलोशिप पुरस्कार संगीत नाटक अकादमी फ़ेलोशिप राष्ट्रीयता, नस्ल, जाति, धर्म, पंथ या लिंग के भेदभाव के बिना संगीत नाटक अकादमी द्वारा प्रदान

Tiger Triumph सैन्य अभ्यास 2024 का हुआ आयोजन

चित्र
 Tiger Triumph सैन्य अभ्यास 2024 भारत और अमेरिका की सेनाएं मिलकर 18 मार्च से 31 मार्च तक टाइगर ट्रम्फ सैन्य अभ्यास करेंगी। यह अभ्यास भारत के पूर्वी समुद्री तट पर विशाखापत्तनम और काकीनाडा के पास होगा।  Tiger Triumph Exercise  टाइगर ट्रम्फ सैन्य अभ्यास के बारे में टाइगर ट्रम्फ अभ्यास भारत और अमेरिका की सेनाओं का संयुक्त सैन्य अभ्यास है। इसमें भारत-अमेरिका की सेना संयुक्त रूप से मानवीय सहायता और आपदा राहत का अभ्यास करती है। प्रथम 'टाइगर ट्रम्फ' का आयोजन 13-21 नवंबर, 2019 को आंध्र प्रदेश में विशाखापत्तनम और काकीनाडा तटों पर किया गया । टाइगर ट्रम्फ सैन्य अभ्यास में भारत का प्रतिनिधित्व रक्षा मंत्रालय ने बताया कि हेलीकॉप्टर और लैंडिंग क्राफ्ट के साथ भारतीय नौसेना के जहाज, नौसेना के विमान, भारतीय सेना के जवान व वाहन और रैपिड एक्शन मेडिकल टीम (RAMT) के साथ वायुसेना के विमान और हेलीकाप्टर अभ्यास में भाग लेंगे। टाइगर ट्रम्फ सैन्य अभ्यास में अमेरिका का प्रतिनिधित्व अमेरीका का प्रतिनिधित्व अमेरिकी नौसेना के जहाजों द्वारा किया जा रहा है। इसमें अमेरीकी मरीन कोर और अमेरीकी थल सेना के सैनिक शा

विश्व खुशहाली रिपोर्ट 2024

चित्र
 विश्व खुशहाली रिपोर्ट 2024  विश्व खुशहाली रिपोर्ट 2024 में भारत को 146 देशों में से 126 वां स्थान प्राप्त हुआ है। हर साल विश्व प्रसन्नता दिवस 20 मार्च को यह रिपोर्ट जारी की जाती है। इस साल भी 20 मार्च 2024 को संयुक्त राष्ट्र सतत विकास समाधान नेटवर्क द्वारा विश्व खुशहाली रिपोर्ट जारी की गई है। जो खुशी के आधार पर देशों की रैंकिंग करती है। इस रिपोर्ट के अनुसार दुनिया का सबसे खुशहाल देश फिनलैंड है और दुनिया का सबसे दुखी देश अफगानिस्तान है। सभी देशों का मिलाकर औसत निकाला जाए तो दुनिया मैं लोग पहले के मुकाबले ज्यादा दुखी हो गए है। पहली बार, रिपोर्ट आयु समूह के आधार पर अलग-अलग रैंकिंग देती है। 30 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और युवाओं की सूची में लिथुआनिया शीर्ष पर है, जबकि 60 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोगों के लिए डेनमार्क दुनिया का सबसे खुशहाल देश है। दुनिया के शीर्ष 10 खुशहाल देश पिछले 7 सालों से फिनलैंड दुनिया के सबसे खुशहाल देशों की सूची में शीर्ष पर है। फिनलैंड के बाद डेनमार्क, आइसलैंड, स्वीडन, इज़राइल, नीदरलैंड, नॉर्वे, लक्ज़मबर्ग, स्विट्जरलैंड और ऑस्ट्रेलिया सबसे खुशहाल देश है। एशिया के

नीलगिरी के जंगल में आग लगने से मचा हड़कंप

 नीलगिरी के जंगलों में अचानक लगी आग तमिलनाडु के नीलगिरी जनपद में कुन्नूर के आरक्षित वनों में 12 मार्च को दोपहर में अचानक आग लग गई। यह आग लगातार फैलती चली गई। जंगल में आग लने से बांस के पौधों को भारी नुकसान पहुंचा है। आग लगने के कारण के सम्बंध में वन विभाग का कहना है कि तेज हवा चलने से बांस के पौधे आपस में टकराने लगे। बांस के आपस में टकराने से उत्पन्न गर्मी के कारण आग की चिंगारियां उठने लगी और इन चिंगारियों ने आग का रूप धारण कर लिया। वहां के जंगल में सबसे अधिक पाए जाने वाले सरू - साइप्रस के पेड़ों के बीच आग फैल रही है, यह वृक्ष नीलगिरि के वन क्षेत्र का मूल वृक्ष नहीं है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, मंगलवार को ब्लैक ब्रिज के पास फॉरेस्ट में लगी आग को बुझाने के लिए 100 से अधिक वन विभाग कर्मियों को तैनात किया गया था। नीलगिरी के जंगल की आग बुझाने के लिए वायु सेना ने सुलूर स्टेशन से अपने Mi-17 V5 हेलीकॉप्टरों को अग्निशमन अभियानों में तैनात किया है। वन विभाग और राज्य प्रशासन के साथ सहयोग करते हुए , भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टरों ने आग के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए 16,000 लीटर से अधिक पा
चित्र
lAMITIYE : भारत और सेशेल्स का संयुक्त सैन्य अभ्यास  LAMITIYE भारतीय सेना और सेशेल्स (Seychelles)रक्षा बलों (एसडीएफ) के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास है। सेशेल्स ( आधिकारिक तौर पर सेशेल्स गणराज्य) हिंद महासागर में स्थित 115 द्वीपों वाला एक द्वीपसमूह राष्ट्र है। क्रियोल भाषा में  LAMITIYE का मतलब दोस्ती होता है। यह एक द्वि वार्षिक प्रशिक्षण कार्यक्रम है। जो 2001 से सेशेल्स  में आयोजित किया जा रहा है। रविवार को लमितिये-2024 के दसवें संस्करण में भाग लेने के लिए भारतीय सेना की एक टुकड़ी सेशेल्स के लिए रवाना हुई। भारतीय सेना और सेशेल्स रक्षा बलों के बीच यह अभ्यास 18 मार्च से 27 मार्च तक चलेगा।  Lamitiye Exercise - 2024 10 दिवसीय संयुक्त अभ्यास में प्रशिक्षण अभियान, युद्ध चर्चा, व्याख्यान और प्रदर्शन शामिल होंगे। इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र (संयुक्त राष्ट्र) के चार्टर के तहत शहरी क्षेत्रों में आतंकवाद विरोधी अभियानों और उग्रवाद विरोधी गतिविधियों के लिए सेना को तैयार करना है।यह अभ्यास सहयोगात्मक साझेदारी को बढ़ाएगा। सेशेल्स द्वीपसमूह हिंद महासागर के क्षेत्र में दुनिया के  महत्वपूर्ण

भारत शक्ति :पोखरण मे तीनों सेनाओं का संयुक्त अभ्यास

चित्र
भारत शक्ति :पोखरण मे तीनों सेनाओं का सयुंक्त अभ्यास पोखरन में भारत शक्ति  12 मार्च को राजस्थान के पोखरण में भारत की तीनों सेनाओं का संयुक्त अभ्यास भारत शक्ति  हुआ। युद्धाभ्यास  लगभग 50 मिनट के लिए हुआ। भारत शक्ति अभ्यास में सेना की तीनों इकाइयों ने मिलकर मेक इन इंडिया के तहत स्वदेश निर्मित रक्षा उपकरणों और हथियारों की क्षमता का प्रदर्शन किया।  रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को देखने के लिए पीएम मोदी समेत राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा, केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल मनोज पांडे, चीफ ऑफ एयर फोर्स स्टाफ एयर चीफ मार्शल विवके राम चौधरी, नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार तथा इनके अलावा  अन्य लोग भी इस अवसर पर उपस्थित थे। अभ्यास में भाग लेने वाले प्रमुख उपकरण और हथियार प्रणालियों में टी-90 (आईएम) टैंक, धनुष और सारंग गन सिस्टम,एमके-4, मोबाइल एंटी ड्रोन सिस्टम, के9 वज्र, पिनाका, आकाश हथियार प्रणाली, लॉजिस्टिक्स ड्रोन, रोबोटिक खच्चर, उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर (एएलएच), एलसीए तेजस, और मानव रहित हवाई वाहनों की एक श्रृंखल

दुनिया की पहली AI एयर होस्टेस : SAMA

चित्र
कतर एयरवेज ने पेश की दुनिया की पहली AI एयर होस्टेस कतर एयरवेज ने ITB बर्लिन 2024 में दुनिया की पहली एयर होस्टेस Sama को पेश किया। Sama का अरेबिक भाषा में मतलब आसमान होता है। यह एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बेस डिजिटल ह्यूमन केबिन क्रू सदस्य हैं। Sama को Qatar Airways और AI digital human technology में महारत हासिल किए हुए कंपनी UneeQ ने मिलकर बनाया है। इसे कतर एयरवेज की फ्लाइट अटेंडेंट के तौर पर स्पेशल ट्रेनिंग दी गई है। पैसेंजर और मीडिया से बातचीत के दौरान भी Sama AI लगातार नई चीजें सीखती रहेगी और अपनी बातचीत को बेहतर करती रहेगी।  Meet Sama: world,s first Ai cabin crew कतर एयरवेज ने पहली बार Web Summit Qatar के दौरान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बेस्ड एयर होस्टेस का डेमो दिया था। ये कैबिन क्रू ह्यूमन एयर होस्टेस को रिप्लेस नहीं करेंगी, बल्कि इसे एक्स्ट्रा फीचर के तौर पर एयरक्राफ्ट में रखा जाएगा। Sama को दोहा में तैयार किया गया है। कतर एयरवेज ने पैसेंजर के एक्सपीरियंस को बेहतर करने के लिए एविएशन क्षेत्र में भी AI के इस्तेमाल की शुरुआत कर दी है। एयर होस्टेस का क्या काम होता हैं  एयर होस्टेस फ्लाइ

भारत की पहली AI टीचर - Iris

चित्र
भारत की पहली AI टीचर आइरिश केरल में देश की पहली ए आई शिक्षिका आइरिश बच्चों को पढ़ाएंगी। ए आई टीचर आइरिश एक ह्यूमनॉइड रोबोट है।इसे मेकरलेब एडुटेक कंपनी की मदद से बनाया गया है। आइरिश केरल के तिरुवंतपुरम के एक विद्यालय केटीसीटी हायर सेकेण्डरी स्कूल में बच्चों को पढ़ाएंगी। यह अन्य टीचर्स की तरह साड़ी में नजर आई और बच्चों से हाथ भी मिलाया।आइरिश तीन भाषाओं में बात कर सकती है और सारे विषयों को पढ़ा सकती है। यह चार पैरों पर घूमती है। इसके गले में माइक्रोफोन लगाया गया है ओर इसमें बात करने के लिए स्पीकर भी लगाया गया है।  India,s first AI teacher Iris आइरिश अटल टिंकरिंग लैब परियोजना का हिस्सा है, इसे स्कूलों में एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज को बढ़ावा देने के लिए शुरू किया गया है।  मेकरलेब एडुटेक के अनुसार आयरिश रोबोटिक और जेनरेटिव ए आई का एक मिश्रण है। इसमें एक इंटेल प्रोसेसर और एक को प्रोसेसर है। अगस्त 2023 में भारत ने केरल में अपने पहले आई स्कूल का उद्घाटन किया था। अब केरल में देश की पहली ए आई टीचर आने के साथ शिक्षा का नया युग शुरू हो चूका है।

भारत के प्रथम National Creator Award का हुआ आयोजन

चित्र
भारत के प्रथम National Creator Award का हुआ आयोजन देश के प्रथम नेशनल क्रिएटर अवार्ड का आयोजन 8 मार्च 2024 को दिल्ली के सभा मंडपम में  हुआ। इसमें देश के बड़े-बड़े प्रसिद्ध डिजिटल रचनाकारो को आमंत्रित किया गया। चयनित रचनाकारों को प्रधानमंत्री द्वारा अवार्ड वितरण किया गया। देश में क्रिएटर इकोनॉमी तेजी से बढ़ रही है। इसका प्रभाव समाज के हर कोने में साफ तौर पर देखा जा सकता है। ये क्रिएटर्स डिजिटल मीडिया जैसे इंस्टाग्राम, फेसबुक, यूट्यूब,  लिंकडन के जरिए अपना कार्य लोगों तक पहुंचाते हैं।  इन क्रिएटर का प्रभाव समाज के हर हिस्से में देखा जा सकता है। लोगों के रहन-सहन, खान पान और खर्च करने की आदतो पर भी इनका प्रभाव पड़ता है। आज बहुत से क्रिएटर अपने रचनात्मक कार्यों द्वारा अलग-अलग क्षेत्र के बारे में लोगों में जागरूकता फैला रहे हैं। इस तरह क्रिएटर्स अपने रचनात्मक कार्यों द्वारा भारत की उन्नति में  योगदान दे रहे हैं। भारत सरकार द्वारा क्रिएटर्स के सराहनीय कार्यों को सम्मान देने के लिए नेशनल क्रिएटर अवार्ड का आयोजन किया गया।यह पुरस्कर 20 कैटेगरी में 23 लोगो को दिए गए है - सर्वश्रेष्ठ कहानीकार पुरस्

भूस्खलन और बाढ़ से इंडोनेशिया में भारी तबाही

चित्र
इंडोनेशिया में भारी बारिश भूस्खलन और बाढ़ से मची तबाही इंडोनेशिया में बाड़ से प्रभावित इलाके   इंडोनेशिया के पश्चिम सुमात्रा द्वीप पर कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है। मुसलाधार बारिश और भूस्खलन के कारण 7 मार्च को इंडोनेशिया के पश्चिम सुमात्रा द्वीप में अचानक बाड़ आ गई। इंडोनेशिया की सरकार ने बताया है की बाढ़ से द्वीप के करीब नौ जिले प्रभावित हुए है। 32 लोगो की मौत हो चुकी है अन्य लोगो की तलाश जारी है। सरकार ने आपदा आपातकाल घोषित कर दिया है। बाड़ में तकरीबन 15000 घर, 50 के करीब धार्मिक स्थल, 25 विद्यालय, 10 से ज्यादा सड़के और पुल नष्ट हो चुके हैं। रास्तों में चारो तरफ कीचड़ और मलबा पड़ा है, जिसके कारण आवागमन अवरुद्ध हो चूका है। हजारों लोग सरकारी कैंप में रहने के लिए मजबूर हैं। पेसिसिर सेलाटन तथा पंडांग परियामन जिले बाड़ से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए है। इंडोनेशिया में बाढ़ और भूस्खलन जैसी आपदाएं आती रहती हैं जिसके कारण आर्थिक, जान माल का नुकसान भी होता है। इंडोनेशिया में 2007 और 2013 में भी भयंकर बाढ़ आई थी।