भारत के प्रथम National Creator Award का हुआ आयोजन

भारत के प्रथम National Creator Award का हुआ आयोजन


देश के प्रथम नेशनल क्रिएटर अवार्ड का आयोजन 8 मार्च 2024 को दिल्ली के सभा मंडपम में  हुआ। इसमें देश के बड़े-बड़े प्रसिद्ध डिजिटल रचनाकारो को आमंत्रित किया गया। चयनित रचनाकारों को प्रधानमंत्री द्वारा अवार्ड वितरण किया गया।


देश में क्रिएटर इकोनॉमी तेजी से बढ़ रही है। इसका प्रभाव समाज के हर कोने में साफ तौर पर देखा जा सकता है। ये क्रिएटर्स डिजिटल मीडिया जैसे इंस्टाग्राम, फेसबुक, यूट्यूब,  लिंकडन के जरिए अपना कार्य लोगों तक पहुंचाते हैं।  इन क्रिएटर का प्रभाव समाज के हर हिस्से में देखा जा सकता है। लोगों के रहन-सहन, खान पान और खर्च करने की आदतो पर भी इनका प्रभाव पड़ता है। आज बहुत से क्रिएटर अपने रचनात्मक कार्यों द्वारा अलग-अलग क्षेत्र के बारे में लोगों में जागरूकता फैला रहे हैं। इस तरह क्रिएटर्स अपने रचनात्मक कार्यों द्वारा भारत की उन्नति में  योगदान दे रहे हैं।

भारत सरकार द्वारा क्रिएटर्स के सराहनीय कार्यों को सम्मान देने के लिए नेशनल क्रिएटर अवार्ड का आयोजन किया गया।यह पुरस्कर 20 कैटेगरी में 23 लोगो को दिए गए है -

सर्वश्रेष्ठ कहानीकार पुरस्कार - कीर्तिका गोविंदस्वामी

वर्ष का disruptor - रणवीर अल्लाहबादिया (बीयरबाइसेप्स)

वर्ष के सेलिब्रिटी निर्माता पुरस्कार - अमन गुप्ता 

सामाजिक परिवर्तन के लिए सर्वश्रेष्ठ रचनाकार - जया किशोरी

सर्वाधिक प्रभावशाली कृषि रचनाकार - लक्ष्य डबास 

वर्ष की सांस्कृतिक राजदूत - मेताली ठाकुर 

अंतर्राष्ट्रीय रचनाकार पुरस्कार - अमेरिका से ड्रू हिक्स, तंजानिया  से कीरी पॉल, जर्मनी से कैसेंड्रा 

सर्वश्रेष्ठ यात्रा निर्माता - काम्या जैन 

स्वच्छता दूत पुरस्कार - मल्हार कालम्बे 

न्यू इंडिया चैंपियन अवार्ड - अभि और न्यू 

टेक क्रिएटर अवॉर्ड - गौरव चौधरी

हैरिटेज फैशन आइकॉन पुरस्कर - जान्हवी सिंह

सर्वश्रेष्ठ रचनात्मक रचनाकार महिला - श्रद्धा जैन 

सर्वश्रेष्ठ रचनात्मक रचनाकार पुरुष - आरजे रौनक

भोजन श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ रचनाकार - कविता सिंग 

शिक्षा श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ रचनाकार - नमन देशमुख

गेमिंग श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ रचनाकार - निश्चय मल्हान 

सर्वश्रेष्ठ माइक्रो रचनाकार - अरिदामन 

सर्वश्रेष्ठ नैनो रचनाकार - पीयूष पुरोहित

सर्वश्रेष्ठ स्वास्थ्य एवं फिटनेस निर्माता - अंकित बैयानपुरिया

ग्रीन चैंपियन पुरस्कार - पंक्ति पांडे

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भूस्खलन और बाढ़ से इंडोनेशिया में भारी तबाही

सिएरा लियोन में नशे में दुत युवा लगातार पहुंच रहे हैं हॉस्पिटल, सरकार ने लागू किया राष्ट्रीय आपातकाल