संदेश

अप्रैल, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सिएरा लियोन में नशे में दुत युवा लगातार पहुंच रहे हैं हॉस्पिटल, सरकार ने लागू किया राष्ट्रीय आपातकाल

चित्र
सिएरा लियोन में आपातकाल Emergency in Sierra Leone  पश्चिमी अफ्रीकी देश सिएरा लियोन में एक बड़ी मुसीबत आ गई है, राष्ट्रपति जूलियस माडा बायो ने देश में राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर दिया है। आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि यह आपातकाल युवाओं में नशे की लत के कारण लगाया गया है। यहां के लोग नशे के इतने आदी हो गए हैं कि नशे के लिए इंसानों की कब्र खोदकर उनके हड्डियों को निकाल उन हड्डियों से ड्रग्स बनाए जा रहे हैं। यहां पर स्थानीय तौर पर जो ड्रग्स बनाए जाते हैं उसे कुश कहा जाता है। कुश के नशे को और अधिक बढ़ाने के लिए इसमें मनुष्य की हड्डियां मिलाई जाती है। यहां के लोग कब्र खोदकर हड्डियां निकाल कर इसे ड्रग्स बनाने के लिए उपयोग कर रहे हैं। ये सब कुछ रोकने के लिए वहां की सरकार ने ऑपरेशन जीरो टॉलरेंस लॉन्च किया है, क्योंकि अधिक नशे के कारण वहां के युवा लगातार बीमार पड़ रहे हैं और उनका इम्यून सिस्टम खराब हो रहा है। जिसके कारण वह अस्पताल पहुंच रहे हैं। आज के समय में इस देश के अस्पतालों में 63% लोग ड्रग एडिक्ट है। इससे बड़ी संख्या में युवा आबादी की मौत के मुंह में जाने का खतरा है। देश बर्बादी की कगार पर है,

मतदाता से लेकर उम्मीदवारों तक की पूरी जानकारी आपके मोबाइल में सरकारी ऐप और पोर्टल द्वारा

चित्र
 लोक सभा चुनाव 2024 निर्वाचन आयोग मतदाता से लेकर उम्मीदवारों तक की पूरी जानकारी आपके फोन में ला रहा है। भारत के निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाने के लिए मोबाइल एप और वेब पोर्टल जारी किए गए हैं।  Mobile app by election commission of India भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए गए मोबाइल एप्लीकेशन वोटर हेल्पलाइन एप - इस ऐप की सहायता से कोई भी नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम खोजने, पंजीकरण करने , उसमें संशोधन करने के लिए फॉर्म जमा कर सकता है। इसके साथ ही मतदान केंद्र के बारे में जानकारी प्राप्त करने, मतगणना के परिणाम जानने, शिकायत करने, चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार के विवरण के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर सकता है। KYC App इस ऐप मैं चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी के बारे में पूरी जानकारी होगी। यदि कोई प्रत्याशी की कोई आपराधिक पृष्ठभूमि है तो वो भी इस ऐप में उसकी जानकारी उपलब्ध होगी। आप इस ऐप के माध्यम से हम अपने देश के सभी प्रत्याशीयो के , अपने क्षेत्र के उम्मीदवारों के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और जागरूक नागरिक बन सकते हैं। सी विजिल एप  चुनाव के दौरान आदर्श आचार

लोकसभा चुनाव 2024 से जुड़े खास तथ्य

चित्र
 लोकसभा चुनाव 2024 

रूस और कजाकिस्तान में बाढ़

चित्र
  यूराल नदी के तट टूटने के कारण रसिया और कजाकिस्तान को भयंकर बाढ़ का सामना करना पड़ रहा है। रूस के ओरंगबर्ग शहर के सैकड़ो घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है। खबर के अनुसार 10,500 से अधिक घर बाढ़ में जल मग्न हो गए हैं। यूराल नदी, यूरोप की तीसरी सबसे बड़ी नदी है जो यूराल पर्वत से निकलती है और रूस से होकर कजाकिस्तान में जाती है, कजाकिस्तान में बहकर यूराल नदी कैस्पियन सागर में मिल जाती है। इस सप्ताह बर्फ के पिघलने के कारण नदी में ऊफान आ गया था, उसके बाद नदी पर बना बांध भी टूट गया था, जिसके कारण रूस और कजाकिस्तान मैं बाढ़ आ गई। Kajakistaan के राष्ट्रपति कासिम जोमाट ने इस बाढ़ को कजाकिस्तान की पिछले 80 साल में आई सबसे बड़ी प्राकृतिक आपदा कहा है।

महाराष्ट्र में गुड़ी पड़व तो कर्नाटक में मनाया जा रहा है आज उगादी

 पूरे भारत में आज हिंदू नववर्ष की धूम  चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से हिंदू नव वर्ष की शुरुआत होती है, यह बसंत की आगमन का भी सूचक होता है।  मान्यता है कि इसी तिथि पर ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की थी। इसी दिन से विक्रम संवत के नए साल की शुरुआत होती है। विक्रम संवत की शुरुआत सम्राट विक्रमादित्य ने की थी। इस साल 9 अप्रैल 2022 को हिंदू नव वर्ष विक्रम संवत 2081 की शुरुआत हो रही है। इस दिन महाराष्ट्र में गुड़ी पड़व, दक्षिण भारत में उगादी, उत्तर भारत में चैत्र नवरात्रि, कश्मीर में नवरेह , मणिपुर में साजिबु चेरोहा का त्योहार मनाया जाता है।  मराठा और कोंकण क्षेत्र में नए साल को गुड़ी पड़व कहा जाता है। गुडी यानी झंडा होता है और पड़व संस्कृत शब्द प्रतिपदा से लिया गया है जिसका मतलब पहला दिन होता है। कहा जाता है कि इस दिन भगवान ब्रह्मा ने सृष्टि की स्थापना की थी, इसलिए आज के दिन को नए वर्ष के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भगवान राम अपनी पत्नी सीता और भाई लक्ष्मण समेत 14 साल का वनवास पूरा कर अयोध्या लौटे थे और इस दिन उनका राज्याभिषेक किया गया था, इसलिए इस दिन को बुराई पर अच्छाई की जीत क

जानिए क्यों मनाते हैं आज के दिन अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस

 6 अप्रैल : अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस 6 अप्रैल को संयुक्त राष्ट्र के सभी देशों द्वारा विकास और शांति के लिए अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस (IDSDP) मनाया जाता है। यह सामाजिक परिवर्तन , सामुदायिक विकास और शांति और समझ को बढ़ावा देने के लिए खेल की शक्ति का एक वार्षिक उत्सव है। अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस पहली बार 6 अप्रैल 2014 को मनाया गया था। प्रथम आधुनिक ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेल 1896 में ग्रीस में आयोजित किए गए थे इसीलिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा 6 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाने का निश्चय किया गया। खेल लोगों को एकजुट करते हैं, लोगों को सशक्त बनाते हैं, लोगों को बदलने की क्षमता रखते हैं, टीमवर्क का महत्व समझाते हैं, समानता का भाव जागृत करते है, लोगों में उत्साह जागृत करते हैं, खेल निष्पक्षता, अनुशासन, प्रतिद्वंद्वी के प्रति सम्मान करना सिखाते है। इसलिए खेलों का समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान होता है। खेल के इसी महत्व को स्वीकारने के लिए तथा लोगों में खेल खेलने की भावना को प्रेरित करने के लिए प्रतिवर्ष 6 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है।

ताइवान और जापान के बाद अब अमेरिका में भी भूकंप

अमेरिका में भूकंप  ताइवान और जापान के बाद अब अमेरिका में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। अमेरिका के न्यू यॉर्क, न्यू जर्सी और कैलिफोर्निया में 5 अप्रैल, शुक्रवार को 5:59p.m. पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र जमीन से तकरीबन 9 किलोमीटर नीचे था। यह भूकंप  30 सेकंड तक चला। इसमें किसी भी जान माल के  नुकसान की खबर नहीं आई है।

जापान में 6.3 तीव्रता का भूकंप, ताइवान में भी पिछले 24 घंटे में 200 झटके

 जापान में 6.3 तीव्रता का भूकंप, ताइवान में भी पिछले 24 घंटे में 200 झटके 4 अप्रैल को जापान की पूरी होंशु तट के पास भूकंप आया के झटके महसूस किए गए, रिएक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.3 मापी गई है। हालांकि भूकंप से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। जापान में 2 अप्रैल को भी उत्तर में इवाते और आओमेरी प्रांत में भूकंप आया था। ताइवान में बुधवार को आए 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप के बाद 24 घंटे में वहां 200 से ज्यादा झटका महसूस किए गए है। रिक्टर पैमाने पर इनकी तीव्रता 5 से 6.5 तक मापी गई। हालांकि इस भूकंप से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। गौरतलब है की 6 फरवरी 2023 को सीरिया और तुर्की की सीमा पर 7.8 तीव्रता का भूकंप आया था इस भूकंप में 48000 से ज्यादा लोग मारे गए थे। भूकंप ने तुर्की और सीरिया में भयानक तबाही मचाई थी पर 7.7 तीव्रता के भूकंप से ताइवान में ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है क्योंकि ताइवान में सरकार भूकंप जैसी आपदा से निपटने के लिए तैयारी करके रखती है। ताइवान सरकार नई और मौजूदा इमारत की भूकंप प्रतिरोध स्तर को लगातार जांचती रहती है, इससे निर्माण की लागत तो बढ़ती है, पर वह अधिक मजबूत और सुरक्षित बन

राष्ट्रीय समुद्री दिवस

चित्र
5 अप्रैल : राष्ट्रीय समुद्री दिवस  हर साल 5 अप्रैल को राष्ट्रीय समुद्री दिवस मनाया जाता है। भारत एक प्रायद्वीप देश है यह तीन ओर से समुद्र से गिरा है, भारत की तटीय सीमा लगभग 7516.6 किलोमीटर है। भारत की अर्थव्यवस्था और रक्षा क्षेत्र में समुद्र एक महत्वपूर्ण घटक है, इसलिए देश में राष्ट्रीय समुद्री दिवस मनाया जाता है। देश के व्यापार की मात्रा की दृष्टि से लगभग 95% और मूल्य की दृष्टि से 68%  हिस्सा समुद्री परिवहन के माध्यम से स्थानांतरित किया जाता है। इससे पहले 29 मार्च से 5 अप्रैल तक राष्ट्रीय समुद्री सप्ताह मनाया जायेगा। राष्ट्रीय समुद्री दिवस कैसे मनाया जाता है इस दिन भारतीय समुद्री क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगो को ‘वरुण’ पुरस्कार दिया जाता है। वरुण पुरस्कार में भगवान वरुण की एक मूर्ति के साथ एक प्रशस्ति पत्र दिया जाता है। इस दिन भारत के समुद्री क्षेत्र में अच्छा कार्य करने वाले या विशिष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले लोगो को सम्मानित करने के लिए ‘NMD उत्कृष्टता पुरस्कार’ भी दिया जाता है, जिसमें एक ट्रॉफी और एक प्रशस्ति पत्र शामिल होता है। राष्ट्रीय समुद्री दिवस के दिन रक्तदान अभ

पहली बार भारत में कोयला उत्पादन एक बिलियन टन के पार

चित्र
 पहली बार भारत में कोयला उत्पादन एक बिलियन टन के पार  कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बताया है कि भारत में पहली बार वित्तीय वर्ष 2023-24 में कोयले और लिग्नाइट का उत्पादन एक अरब टन को पार कर गया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने पिछले 10 वर्षों में कोयला उत्पादन बढ़ाने के लिए काफी प्रयास किए हैं जिसके फल स्वरूप विश्लेषण में कोयला उत्पादन में 70% वृद्धि हुई है।  Coal Production  लिग्नाइट कोयला कोयले की सबसे निम्नतम कैटेगरी में आता है यह भूरे रंग का होता है। भारत में पावर सेक्टर में मुख्यतः लिग्नाइट कोयले का ही उपयोग होता है। इस कोयले से सबसे कम मात्रा में ऊर्जा प्राप्त होती है और कार्बन उत्सर्जन सबसे अधिक 25 से 35% होता है यह दुनिया का सबसे प्रदूषित फॉसिल फ्यूल है।  इस उपलब्धि की सराहना करते हुए, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोयला और लिग्नाइट उत्पादन में एक अरब टन का आंकड़ा पार करना भारत के लिए एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है, यह एक महत्वपूर्ण क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में भारत का मार्ग भी सुनिश्चित करता है। आपको बता दे की भारत दुनिया में चीन के बाद दूसरे नंबर पर सबसे अधिक कोयल

ताइवान में 7.4 तीव्रता वाले भीषण भूकंप से तबाही

चित्र
ताइवान में भूकंप ताइवान में 3 अप्रैल सुबह 7:58 बजे खतरनाक भूकंप आया, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.7 थी । यह ताइवान में पिछले 25 सालों में सबसे बड़ा भूकंप था। इस वक्त पूरे देश में बचाव कार्य चल रहे हैं। खबर है कि भूकंप में चार लोग मारे गए हैं और 900 लोग घायल हो चुके हैं। 48 बिल्डिंग को नुकसान पहुंचा है। ताइवान में 1999 में 7.7 तीर्वता वाला भूकंप आया था, जिसमें 2500 लोगों की मौत हो गई थी। एक लाख बिल्डिंग गिर गई थी। उस भूकंप से सबक लेकर ताइवान ने 25 साल में एक लाख बिल्डिंग को रि-डिजाइन किया है और इन्हें 9 रिएक्टर के भूकंप को झेलने में सक्षम बनाया है। इसलिए बुधवार सुबह आए भूकंप ने तुलनात्मक रूप पर कम तबाही मचाई है। इतने तेज भूकंप के कारण ताइवान, फिलिपींस, जापान जैसे देशों में सुनामी के अलर्ट जारी कर दिए गए हैं।

जानिए पूरी दुनिया क्यों मना रही है आज अंतर्राष्ट्रीय खदान जागरूकता दिवस

4 अप्रेल : अंतर्राष्ट्रीय खदान जागरूकता दिवस 4 अप्रैल को, दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय खदान जागरूकता दिवस मनाया जाएगा। गौरतलब है कि हर साल हजारों लोगों की विस्फोटक खदानों के कारण मृत्यु हो जाती है, कई लोग घायल हो जाते हैं, इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए लोगों को विस्फोटक खदानों के खतरों के बारे में जागरूक करना जरूरी है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऐसी खदानों को खत्म करने के प्रयास किए जाते हैं। हर साल 4 अप्रैल को  दुनिया में विस्फोटक खदानों के खतरों के बारे में लोगो को जागरूक करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय खदान जागरूकता दिवस मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय खदान जागरूकता दिवस का उद्देश्य दुनिया को बारूदी सुरंगी और युद्ध के विस्फोटक अवशेषों से मुक्त करना है। क्योंकी खदानें और विस्फोटक युद्ध के अवशेष लोगों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और जीवन के लिए गंभीर खतरा हैं। यह राष्ट्रीय और स्थानीय स्तर पर सामाजिक और आर्थिक विकास में बाधा डालता है। 2005 की लैंडमाइन मॉनिटर रिपोर्ट के अनुसार , 84 देश बारूदी सुरंगों और गेर-विस्फोटित आयुधों से प्रभावित थे, जिससे साल भर में 15000 से 20000 वयस्क और बच्चे मरते हैं या अपंग

2 अप्रैल : विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस

 2 अप्रैल : विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस हर साल 2 अप्रैल को विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस मनाया जाता है। ऑटिज्म से पीड़ित बच्चों को बोलने, लिखने, पढ़ने और अपने दैनिक जीवन के कार्य करने में कठिनाई होती है। ऑटिज्म जन्मजात होता है और यह ताउम्र रहता है। ऑटिज्म दुनिया भर में कई बच्चों को प्रभावित करता है। मुख्य बात इसका शीघ्र निदान करना है। इसका कोई इलाज नहीं होता है, पर शुरुआत में ही बच्चों को अपने दैनिक कार्यों की अतिरिक्त ट्रेनिंग देकर उनके जीवन को आसान बनाया जा सकता है और इसके लक्षणों को कम किया जा सकता है। हर साल 2 अप्रैल को ऑटिज्म से पीड़ित व्यक्ति के जीवन के संघर्ष के बारे में समझाने के लिए और उनके प्रति सम्मान जगाने के लिए लोगों में जागरूकता बढ़ाई जाती है। 2024 के लिए ऑटिज्म जागरूकता दिवस की थीम ' कलर' है। ऑटिज्म क्या है? ऑटिज्म एक विकासात्मक विकलांगता है जो व्यक्ति के साथ जीवनभर बनी रहती है। यह स्थिति मस्तिष्क के कार्यों को प्रभावित करती है। इसके लक्षण आमतौर पर बच्चे के तीन साल का होने से पहले दिखाई देते हैं। ऑटिज्म से पीड़ित लोग अक्सर लोगों से बात करने में कठिनाई महसूस करते है

2 अप्रैल : अंतर्राष्ट्रीय बाल पुस्तक दिवस

 2 अप्रैल : अंतर्राष्ट्रीय बाल पुस्तक दिवस हर साल 2 अप्रैल को अंतर्राष्ट्रीय बाल पुस्तक दिवस (International Children’s Book Day – ICBD) मनाया जाता है। इसका आयोजन इंटरनेशनल बोर्ड ऑन बुक्स फॉर यंग पीपल द्वारा किया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय बाल पुस्तक दिवस के दिन विश्वभर में  बच्चो के जीवन में किताबों के महत्व को बताने के लिए जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित होते हैं। अंतर्राष्ट्रीय बाल पुस्तक दिवस 1967 से प्रतिवर्ष मनाया जा रहा है। आजकल के इंटरनेट के जमाने में किताबें कही न कही पीछे रह गई हैं, इसलिये IBBY बच्चों का किताबों के प्रति ध्यान आकर्षित करने के लिए काम करता है। इंटरनेशनल बोर्ड ऑन बुक्स फॉर यंग पीपल (IBBY)एक अंतरराष्ट्रीय गैर-लाभकारी संगठन है। अंतर्राष्ट्रीय बाल पुस्तक दिवस के दिन लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती है, बच्चों के साहित्य कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। अंतर्राष्ट्रीय बाल पुस्तक दिवस के दिन जगह जगह पुस्तक वितरण किए जाते है। विश्वभर में पुस्तकों के महत्व के बारे में समझाया जाता है।बच्चों की किताबें लिखने वालों को पुरस्कार दिए जाते हैं। लाइब्रेरी और स्कूलों द्वारा विशेष कार्यक्र

1 अप्रैल क्यों है उड़ीसा के लिए खास? जानिए क्या है उत्कल दिवस ?

 1 अप्रैल : ओडिशा दिवस 1 अप्रैल को पूरे ओडिशा में त्यौहार जैसा माहौल होता है, क्योंकि इस दिन ओडीशा में ओडीशा दिवस मनाया जाता है, कुछ लोग इसे उत्कल दिवस भी कहते हैं। इस दिन को ओडिशा राज्य के एक अलग प्रांत के रूप में गठन के लिए याद किया जाता है। यह ओडिशा के प्रत्येक निवासी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ने और अपनी विशिष्ट पहचान का जश्न मनाने का अवसर देता है। ब्रिटिश शासन में ओडिशा बंगाल प्रेसीडेंसी का एक हिस्सा था, फिर 1 अप्रैल 1936 को उड़ीसा का भाषाई आधार पर एक राजनीतिक रूप से अलग राज्य का गठन किया गया। इस साल 2024 में 1 अप्रैल के दिन ओडिशा अपना 89 वां स्थापना दिवस मनाएगा। उड़ीसा दिवस कैसे मनाया जाता है इस दिन खूबसूरत झाकियां निकलती है, बहुत सारी प्रतियोगिताएं होती हैं, गीत-संगीत जैसे विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है। ओडिसा में शानदार आतिशबाजी होती है।   उत्कल दिवस क्यों मनाया जाता है? उत्कल दिवस ओडिशा राज्य की एक अलग राजनीतिक पहचान हासिल करने के दिवस के रूप में मनाया जाता है। निवासियों के बीच एकता की भावना को प्रोत्साहन देना उत्कल दिवस मनाने का एक बड़ा कारण है।ओडिशा