रूस और कजाकिस्तान में बाढ़

 


यूराल नदी के तट टूटने के कारण रसिया और कजाकिस्तान को भयंकर बाढ़ का सामना करना पड़ रहा है। रूस के ओरंगबर्ग शहर के सैकड़ो घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है। खबर के अनुसार 10,500 से अधिक घर बाढ़ में जल मग्न हो गए हैं। यूराल नदी, यूरोप की तीसरी सबसे बड़ी नदी है जो यूराल पर्वत से निकलती है और रूस से होकर कजाकिस्तान में जाती है, कजाकिस्तान में बहकर यूराल नदी कैस्पियन सागर में मिल जाती है। इस सप्ताह बर्फ के पिघलने के कारण नदी में ऊफान आ गया था, उसके बाद नदी पर बना बांध भी टूट गया था, जिसके कारण रूस और कजाकिस्तान मैं बाढ़ आ गई। Kajakistaan के राष्ट्रपति कासिम जोमाट ने इस बाढ़ को कजाकिस्तान की पिछले 80 साल में आई सबसे बड़ी प्राकृतिक आपदा कहा है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भूस्खलन और बाढ़ से इंडोनेशिया में भारी तबाही

भारत शक्ति :पोखरण मे तीनों सेनाओं का संयुक्त अभ्यास