भूस्खलन और बाढ़ से इंडोनेशिया में भारी तबाही

इंडोनेशिया में भारी बारिश भूस्खलन और बाढ़ से मची तबाही

इंडोनेशिया में बाड़ से प्रभावित इलाके
 

इंडोनेशिया के पश्चिम सुमात्रा द्वीप पर कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है। मुसलाधार बारिश और भूस्खलन के कारण 7 मार्च को इंडोनेशिया के पश्चिम सुमात्रा द्वीप में अचानक बाड़ आ गई। इंडोनेशिया की सरकार ने बताया है की बाढ़ से द्वीप के करीब नौ जिले प्रभावित हुए है। 32 लोगो की मौत हो चुकी है अन्य लोगो की तलाश जारी है। सरकार ने आपदा आपातकाल घोषित कर दिया है। बाड़ में तकरीबन 15000 घर, 50 के करीब धार्मिक स्थल, 25 विद्यालय, 10 से ज्यादा सड़के और पुल नष्ट हो चुके हैं। रास्तों में चारो तरफ कीचड़ और मलबा पड़ा है, जिसके कारण आवागमन अवरुद्ध हो चूका है। हजारों लोग सरकारी कैंप में रहने के लिए मजबूर हैं। पेसिसिर सेलाटन तथा पंडांग परियामन जिले बाड़ से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए है।

इंडोनेशिया में बाढ़ और भूस्खलन जैसी आपदाएं आती रहती हैं जिसके कारण आर्थिक, जान माल का नुकसान भी होता है। इंडोनेशिया में 2007 और 2013 में भी भयंकर बाढ़ आई थी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सिएरा लियोन में नशे में दुत युवा लगातार पहुंच रहे हैं हॉस्पिटल, सरकार ने लागू किया राष्ट्रीय आपातकाल