सिएरा लियोन में नशे में दुत युवा लगातार पहुंच रहे हैं हॉस्पिटल, सरकार ने लागू किया राष्ट्रीय आपातकाल

सिएरा लियोन में आपातकाल

Emergency in Sierra Leone 

पश्चिमी अफ्रीकी देश सिएरा लियोन में एक बड़ी मुसीबत आ गई है, राष्ट्रपति जूलियस माडा बायो ने देश में राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर दिया है। आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि यह आपातकाल युवाओं में नशे की लत के कारण लगाया गया है। यहां के लोग नशे के इतने आदी हो गए हैं कि नशे के लिए इंसानों की कब्र खोदकर उनके हड्डियों को निकाल उन हड्डियों से ड्रग्स बनाए जा रहे हैं। यहां पर स्थानीय तौर पर जो ड्रग्स बनाए जाते हैं उसे कुश कहा जाता है। कुश के नशे को और अधिक बढ़ाने के लिए इसमें मनुष्य की हड्डियां मिलाई जाती है। यहां के लोग कब्र खोदकर हड्डियां निकाल कर इसे ड्रग्स बनाने के लिए उपयोग कर रहे हैं। ये सब कुछ रोकने के लिए वहां की सरकार ने ऑपरेशन जीरो टॉलरेंस लॉन्च किया है, क्योंकि अधिक नशे के कारण वहां के युवा लगातार बीमार पड़ रहे हैं और उनका इम्यून सिस्टम खराब हो रहा है। जिसके कारण वह अस्पताल पहुंच रहे हैं। आज के समय में इस देश के अस्पतालों में 63% लोग ड्रग एडिक्ट है। इससे बड़ी संख्या में युवा आबादी की मौत के मुंह में जाने का खतरा है। देश बर्बादी की कगार पर है, देश में जीवन स्तर खराब हो रहा है।

सिएरा लियोन में लोगो के ड्रग एडिक्शन के प्रमुख कारण

सिएरा लियोन की दो तिहाई आबादी बहुआयामी गरीबी में जीवन व्यापन कर रही है। यहां बुनियादी सुविधाओं जैसे पानी, चिकित्सा, शिक्षा, नौकरी की कमी है। इन कारणों से युवाओं में निराशा छाई हुई है, इस निराशा के कारण लोगों में नशे की प्रवृत्ति बढ़ती गई। लोगों के पास पैसे की कमी होने के कारण लोग सस्ते ड्रग्स का इस्तेमाल कर रहे हैं और मानव हड्डियों का इस्तेमाल कर इन ड्रग्स को सस्ते में ही और अधिक ताकतवर बनाया जाता है।

भारत के युवाओं में नशे की स्थिति 

 दुनिया में नशे की लत बढ़ती जा रही है। आंकड़ों के अनुसार भारत में नशे करने वालों में से 13% लोगो की उम्र 20 से कम है। हमारे देश में 2017 से 2019 के बीच में 2300 लोगों की मौत ओवरडोज ड्रग्स के कारण हो गई थी और यह आंकड़ा दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भूस्खलन और बाढ़ से इंडोनेशिया में भारी तबाही

भारत शक्ति :पोखरण मे तीनों सेनाओं का संयुक्त अभ्यास