lAMITIYE : भारत और सेशेल्स का संयुक्त सैन्य अभ्यास 

LAMITIYE भारतीय सेना और सेशेल्स (Seychelles)रक्षा बलों (एसडीएफ) के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास है। सेशेल्स ( आधिकारिक तौर पर सेशेल्स गणराज्य) हिंद महासागर में स्थित 115 द्वीपों वाला एक द्वीपसमूह राष्ट्र है। क्रियोल भाषा में  LAMITIYE का मतलब दोस्ती होता है। यह एक द्वि वार्षिक प्रशिक्षण कार्यक्रम है। जो 2001 से सेशेल्स  में आयोजित किया जा रहा है। रविवार को लमितिये-2024 के दसवें संस्करण में भाग लेने के लिए भारतीय सेना की एक टुकड़ी सेशेल्स के लिए रवाना हुई। भारतीय सेना और सेशेल्स रक्षा बलों के बीच यह अभ्यास 18 मार्च से 27 मार्च तक चलेगा। 

Lamitiye Exercise - 2024

10 दिवसीय संयुक्त अभ्यास में प्रशिक्षण अभियान, युद्ध चर्चा, व्याख्यान और प्रदर्शन शामिल होंगे। इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र (संयुक्त राष्ट्र) के चार्टर के तहत शहरी क्षेत्रों में आतंकवाद विरोधी अभियानों और उग्रवाद विरोधी गतिविधियों के लिए सेना को तैयार करना है।यह अभ्यास सहयोगात्मक साझेदारी को बढ़ाएगा।

सेशेल्स द्वीपसमूह हिंद महासागर के क्षेत्र में दुनिया के  महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग पर स्थित है। यह अभ्यास शांति अभियानों के दौरान दोनों सेनाओं के बीच आपसी समझ और सहयोग बढ़ाएगा।भारतीय सेना से गोरखा राइफल्स इसमें भाग लेते हैं। इस अभ्यास में दोनों सेनाएं अपने अनुभव और कौशल को साजा करेगी। साथ ही इस अभ्यास से द्विपक्षीय सैन्य संबंध को प्रचार और बढ़ावा मिलेगा और दोनों देशो का सैन्य संबंध भी मजबूत होगा।

दोनों देशों के बीच सैन्य सहयोग और अंतर संचालनीयता में सुधार के मुख्य उद्देश्य के साथ भारतीय सेना और सेशेल्स सेना के बीच लमितिये सैन्य गठबंधन का आयोजन कई बार किया गया है।  लमितिये में भारतीय सेना से 45 सैन्य अधिकारियों की एक टीम शामिल है, जिसमें मुख्य रूप से चार अधिकारी, पांच जेसीओ (जूनियर कमीशन अधिकारी), और 36 अन्य विभिन्न रैंक धारक शामिल है।

वर्तमान में विश्वव्यापी परिस्थितियों और बढ़ती सुरक्षा चिंताओं के कारण सैन्य अभ्यास महत्वपूर्ण है। हिंद महासागर के क्षेत्र में शान्ति बनाए रखने के लिए भी इस तरह के संयुक्त सैन्य अभ्यास जरूरी है।

#Lamitiyeexercise2024

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भूस्खलन और बाढ़ से इंडोनेशिया में भारी तबाही

सिएरा लियोन में नशे में दुत युवा लगातार पहुंच रहे हैं हॉस्पिटल, सरकार ने लागू किया राष्ट्रीय आपातकाल