जानिए क्यों मनाते हैं आज के दिन अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस

 6 अप्रैल : अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस

6 अप्रैल को संयुक्त राष्ट्र के सभी देशों द्वारा विकास और शांति के लिए अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस (IDSDP) मनाया जाता है। यह सामाजिक परिवर्तन , सामुदायिक विकास और शांति और समझ को बढ़ावा देने के लिए खेल की शक्ति का एक वार्षिक उत्सव है।

अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस पहली बार 6 अप्रैल 2014 को मनाया गया था। प्रथम आधुनिक ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेल 1896 में ग्रीस में आयोजित किए गए थे इसीलिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा 6 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाने का निश्चय किया गया।

खेल लोगों को एकजुट करते हैं, लोगों को सशक्त बनाते हैं, लोगों को बदलने की क्षमता रखते हैं, टीमवर्क का महत्व समझाते हैं, समानता का भाव जागृत करते है, लोगों में उत्साह जागृत करते हैं, खेल निष्पक्षता, अनुशासन, प्रतिद्वंद्वी के प्रति सम्मान करना सिखाते है। इसलिए खेलों का समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान होता है।

खेल के इसी महत्व को स्वीकारने के लिए तथा लोगों में खेल खेलने की भावना को प्रेरित करने के लिए प्रतिवर्ष 6 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भूस्खलन और बाढ़ से इंडोनेशिया में भारी तबाही

भारत शक्ति :पोखरण मे तीनों सेनाओं का संयुक्त अभ्यास