2 अप्रैल : अंतर्राष्ट्रीय बाल पुस्तक दिवस

 2 अप्रैल : अंतर्राष्ट्रीय बाल पुस्तक दिवस

हर साल 2 अप्रैल को अंतर्राष्ट्रीय बाल पुस्तक दिवस (International Children’s Book Day – ICBD) मनाया जाता है। इसका आयोजन इंटरनेशनल बोर्ड ऑन बुक्स फॉर यंग पीपल द्वारा किया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय बाल पुस्तक दिवस के दिन विश्वभर में  बच्चो के जीवन में किताबों के महत्व को बताने के लिए जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित होते हैं। अंतर्राष्ट्रीय बाल पुस्तक दिवस 1967 से प्रतिवर्ष मनाया जा रहा है। आजकल के इंटरनेट के जमाने में किताबें कही न कही पीछे रह गई हैं, इसलिये IBBY बच्चों का किताबों के प्रति ध्यान आकर्षित करने के लिए काम करता है। इंटरनेशनल बोर्ड ऑन बुक्स फॉर यंग पीपल (IBBY)एक अंतरराष्ट्रीय गैर-लाभकारी संगठन है।

अंतर्राष्ट्रीय बाल पुस्तक दिवस के दिन लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती है, बच्चों के साहित्य कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। अंतर्राष्ट्रीय बाल पुस्तक दिवस के दिन जगह जगह पुस्तक वितरण किए जाते है। विश्वभर में पुस्तकों के महत्व के बारे में समझाया जाता है।बच्चों की किताबें लिखने वालों को पुरस्कार दिए जाते हैं। लाइब्रेरी और स्कूलों द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। बच्चों की लेखकों और चित्रकारों से मुलाकात करवाई जाती है।

अंतर्राष्ट्रीय बाल पुस्तक दिवस 2024 की थीम 

अंतर्राष्ट्रीय बाल पुस्तक दिवस 2024 की थीम 'रीड योर वे' है। रीड योर वे थीम के चुनने का उद्देश्य यह है कि अगर बच्चे अपनी पसंद की चीज पड़ेंगे तो उनका किताबों की तरफ रूझान बढ़ेगा।अंतर्राष्ट्रीय बाल पुस्तक दिवस 2023 की थीम ‘I am a book, read me’ (‘मैं एक किताब हूं, मुझे पढ़ो’) रखी गई थी। 

प्रत्येक वर्ष IBBY के एक अलग राष्ट्रीय अनुभाग को ICBD (International Children’s Book Day in Hindi) का अंतर्राष्ट्रीय प्रायोजक बनने का अवसर मिलता है। यह एक विषय पर निर्णय लेता है और मेजबान देश (host country) के एक प्रमुख लेखक को दुनिया के बच्चों के लिए एक संदेश लिखने के लिए और एक प्रसिद्ध चित्रकार को एक पोस्टर डिजाइन करने के लिए आमंत्रित करता है। इन सामग्रियों का उपयोग पुस्तकों और पढ़ने को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न तरीकों से किया जाता है। 

किताबें हर छात्र के जीवन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं, उन्हें कल्पना की दुनिया से परिचित कराती हैं, बाहरी दुनिया का ज्ञान प्रदान करती हैं, उनके पढ़ने, लिखने और बोलने के कौशल में सुधार करती हैं और साथ ही स्मृति और बुद्धि को भी बढ़ाती हैं। इसलिए  बच्चों के मन में किताबों के प्रति लगाव बढ़ाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय बाल पुस्तक दिवस मनाया जाने लगा।

Frequently Ask Questions (FAQ)

  • अंतर्राष्ट्रीय बाल पुस्तक दिवस कब मनाया जाता है ?

          अंतर्राष्ट्रीय बाल पुस्तक दिवस हर साल 2 अप्रैल को मनाया जाता है।


  • अंतर्राष्ट्रीय बाल पुस्तक दिवस क्यों मनाते हैं?

          बच्चों के जीवन में किताबों के महत्व को उजागर करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय बाल पुस्तक दिवस मनाया जाता है।


  • अंतर्राष्ट्रीय बाल पुस्तक दिवस 2 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है?

          यह दिन हंस क्रिश्चियन एंडरसन के जन्मदिन (2 अप्रैल) को या उसके आसपास मनाया जाता है।


  • अंतर्राष्ट्रीय बाल पुस्तक दिवस का इतिहास क्या है?

          यह इंटरनेशनल बोर्ड का बुक्स फॉर यंग पीपल द्वारा 1967 से हर साल आयोजित किया जा रहा है।


  • अंतर्राष्ट्रीय बाल पुस्तक दिवस 2024 की थीम क्या है?

          अंतर्राष्ट्रीय बाल पुस्तक दिवस 2024 की थीम ' रीड योर वे' है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भूस्खलन और बाढ़ से इंडोनेशिया में भारी तबाही

सिएरा लियोन में नशे में दुत युवा लगातार पहुंच रहे हैं हॉस्पिटल, सरकार ने लागू किया राष्ट्रीय आपातकाल