Tiger Triumph सैन्य अभ्यास 2024 का हुआ आयोजन

 Tiger Triumph सैन्य अभ्यास 2024

भारत और अमेरिका की सेनाएं मिलकर 18 मार्च से 31 मार्च तक टाइगर ट्रम्फ सैन्य अभ्यास करेंगी। यह अभ्यास भारत के पूर्वी समुद्री तट पर विशाखापत्तनम और काकीनाडा के पास होगा। 

Tiger Triumph Exercise 

टाइगर ट्रम्फ सैन्य अभ्यास के बारे में

टाइगर ट्रम्फ अभ्यास भारत और अमेरिका की सेनाओं का संयुक्त सैन्य अभ्यास है। इसमें भारत-अमेरिका की सेना संयुक्त रूप से मानवीय सहायता और आपदा राहत का अभ्यास करती है। प्रथम 'टाइगर ट्रम्फ' का आयोजन 13-21 नवंबर, 2019 को आंध्र प्रदेश में विशाखापत्तनम और काकीनाडा तटों पर किया गया ।

टाइगर ट्रम्फ सैन्य अभ्यास में भारत का प्रतिनिधित्व

रक्षा मंत्रालय ने बताया कि हेलीकॉप्टर और लैंडिंग क्राफ्ट के साथ भारतीय नौसेना के जहाज, नौसेना के विमान, भारतीय सेना के जवान व वाहन और रैपिड एक्शन मेडिकल टीम (RAMT) के साथ वायुसेना के विमान और हेलीकाप्टर अभ्यास में भाग लेंगे।

टाइगर ट्रम्फ सैन्य अभ्यास में अमेरिका का प्रतिनिधित्व

अमेरीका का प्रतिनिधित्व अमेरिकी नौसेना के जहाजों द्वारा किया जा रहा है। इसमें अमेरीकी मरीन कोर और अमेरीकी थल सेना के सैनिक शामिल होंगे।

टाइगर ट्रंप अभ्यास के चरण 

टाइगर ट्रंप अभ्यास दो चरणों में पूरा होगा जिसका पहला चरण बंदरगाह चरण (हार्बर चरण) और दूसरा चरण समुद्र चरण होगा।

टाइगर ट्रम्फ अभ्यास

रक्षा सहयोग वार्ता

18 मार्च, 2024 को भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन ने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग, क्षेत्रीय सुरक्षा मुद्दे,भारत-अमेरिका रक्षा सहयोग रोडमैप को लागू करना,समुद्री डकैती विरोधी अभियानों में भारतीय नौसेना की भूमिका, भारतीय शिपयार्डों में अमेरिकी नौसैनिक जहाजों की मरम्मत आदि विषयो पर चर्चा की।

अभ्यास का बंदरगाह चरण (मार्च 18 – मार्च 25)

बंदरगाह चरण में प्रशिक्षण सत्र, विशेषज्ञ चर्चा, खेलो का आयोजनों और भारतीय और अमेरिकी कर्मियों के बीच सामाजिक संपर्क होगा।

अभ्यास का समुद्री चरण (25 मार्च – 31 मार्च)

हार्बर चरण के पूरा होने पर सैन्‍यकर्मी जहाजों के साथ ‘टाइगर ट्रम्फ– 24’ सैन्‍य अभ्यास के समुद्री चरण के लिए रवाना होंगे। इस चरण में दोनों पक्षों के जहाज और सैनिक अनुरूपित परिदृश्यों के आधार पर समुद्री, उभयचर और मानवीय सहायता और आपदा राहत अभियानो पर कार्य करेंगे।

टाइगर ट्रम्फ सैन्य अभ्यास का उद्देश्य

सैन्यभ्यास का उद्देश्य मानवीय सहायता और आपदा राहत (HADR) अभियानों के संचालन के लिए बड़े पैमाने पर संयुक्त रुप से कार्य करना है तथा मानवीय सहायता और आपदा राहत के लिए दोनों देशों की सेनाओं के बीच आपसी समझ बढ़ाना और त्वरित व सुचारू समन्वय के लिए जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार सही से कार्य करना है।

भारत और अमेरिका के सैन्य अभ्यास

भारत और अमेरिका की अन्य प्रमुख सैन्य अभ्यास कोप-इंडिया (वायु सेना), वज्र प्रहार (विशेष बल) है।भारत और अमेरिका के बहुपक्षीय अभ्यास मालाबार, रेड फ्लैग, रिमपैक शामिल है।

#tigertrumph 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भूस्खलन और बाढ़ से इंडोनेशिया में भारी तबाही

सिएरा लियोन में नशे में दुत युवा लगातार पहुंच रहे हैं हॉस्पिटल, सरकार ने लागू किया राष्ट्रीय आपातकाल