भारत की पहली AI टीचर - Iris


भारत की पहली AI टीचर आइरिश

केरल में देश की पहली ए आई शिक्षिका आइरिश बच्चों को पढ़ाएंगी। ए आई टीचर आइरिश एक ह्यूमनॉइड रोबोट है।इसे मेकरलेब एडुटेक कंपनी की मदद से बनाया गया है। आइरिश केरल के तिरुवंतपुरम के एक विद्यालय केटीसीटी हायर सेकेण्डरी स्कूल में बच्चों को पढ़ाएंगी। यह अन्य टीचर्स की तरह साड़ी में नजर आई और बच्चों से हाथ भी मिलाया।आइरिश तीन भाषाओं में बात कर सकती है और सारे विषयों को पढ़ा सकती है। यह चार पैरों पर घूमती है। इसके गले में माइक्रोफोन लगाया गया है ओर इसमें बात करने के लिए स्पीकर भी लगाया गया है। 

India,s first AI teacher Iris

आइरिश अटल टिंकरिंग लैब परियोजना का हिस्सा है, इसे स्कूलों में एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज को बढ़ावा देने के लिए शुरू किया गया है।  मेकरलेब एडुटेक के अनुसार आयरिश रोबोटिक और जेनरेटिव ए आई का एक मिश्रण है। इसमें एक इंटेल प्रोसेसर और एक को प्रोसेसर है। अगस्त 2023 में भारत ने केरल में अपने पहले आई स्कूल का उद्घाटन किया था। अब केरल में देश की पहली ए आई टीचर आने के साथ शिक्षा का नया युग शुरू हो चूका है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भूस्खलन और बाढ़ से इंडोनेशिया में भारी तबाही

सिएरा लियोन में नशे में दुत युवा लगातार पहुंच रहे हैं हॉस्पिटल, सरकार ने लागू किया राष्ट्रीय आपातकाल